मदरबोर्ड को मुख्य बोर्ड भी कहा जाता हैं। यह पर्सनल कम्प्यूटर के अन्दर प्राइमरी सर्किट बोर्ड होता हैं। कम्प्यूटर के कई अन्य भाग भी मदरबोर्ड से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े होते हैं। मदरबोर्ड में एक या अधिक सी.पी.यू. होते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ सहायक सर्किटरी (Circuitry) होते हैं। जो वास्तविक रूप में इंटीग्रेटिड सर्किट होते हैं। जिनका काम सी.पी.यू. मेमोरी तथा इनपुट/आउटपुट पैरीफेरल सर्किट के मध्य इन्टरफेस प्रदान करना होता हैं। इसमें मुख्य मेमोरी के साथ ही पावर ऑन होने के बाद कम्प्यूटर के आरम्भिक सैटअप के लिए सर्विसेज भी होते हैं। कई पोर्टेबल तथ इम्बेडेड पर्सनल कम्प्यूटरों के मदरबोर्ड पर लगभग सभी मुख्य भाग स्थित होते हैं। मदरबोर्ड में एक्सपेंशन पर्पज उद्देश्यों के लिए एक या अधिक पेरिफेरल बस तथा फिजिकल कनेक्टर्स होते हैं।
साधारण अर्थो में मदरबोर्ड एक Printed Circuit Board (PCB) होता है | जिसे Logical
Board, System Board, Printed Wired Board (PWB), और Mainboard के नाम से भी जाना जाता है |मदरबोर्ड कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है | जिसमे सभी आवश्यक उपकरण जुडे रहते हैं | इनमें CPU,
RAM, HDD, Monitor, BIOS, CMOS, Mouse, Keyboard आदि उपकरण शामिल है जो Dedicated Ports के माध्यम से जुडे रहते हैं | मदरबोर्ड इन उपकरणों को पॉवर सप्लाई करता है,और आपस में कम्यूनिकेट करवाता हैं |
मदरबोर्ड एक प्लास्टिक शीट होती हैं जिसमे उपकरणों को जोडने के लिए विभिन्न
पोर्ट (Ports) बनाये जाते है | प्रत्येक पोर्ट का कनेक्शन मदरबोर्ड में बिल्ट-इन किया हुआ रहता हैं ,जिसे हम देख सकते हैं |
जिन मदरबोर्ड में कंप्यूटर के विभिन्न उपकरणों को जोडने के लिए अलग से पोर्ट्स बनाये जाते हैं उन्हे Integrated Motherboard कहते हैं | आजकल यही मदरबोर्ड PCs, Laptops आदि में इस्तेमाल किये जाते हैं | इन मदरबोर्ड के माध्यम से आप अपने कंप्यूटर के किसी पार्ट को आसानी से Upgrade भी कर सकते है |
जिन मदरबोर्ड में आवश्यक उपकरणों को जोडने के लिए Ports नही होते हैं उन्हे Non-Integrated Motherboard कहा जाता हैं | इन मदरबोर्ड में CPU, RAM आदि बिल्ट-इन होते हैं,और इन्हे बाद में अपग्रेड भी नही किया जा सकता हैं | Smartphones, Tablets आदि में इसी प्रकार के मदरबोर्ड का इस्तेमाल होता हैं |
मदरबोर्ड एक बेस या कंपोनेंट हब की तरह कार्य करता हैं | जिससे सभी आवश्यक कंप्यूटर उपकरण जुडे रहते हैं | प्रत्येक उपकरण एक Dedicated
Place पर Connect होता हैं | इस Place या जगह को Port कहा जाता हैं | मदरबोर्ड में विभिन्न प्रकार के Ports होते हैं | जिनमें कंप्यूटर के अलग-अलग उपकरणों को जोडा जा सकता हैं |
Serial
Ports का उपयोग अतिरिक्त मॉडेम और पुराने तकनीक पर आधारित माउसों को जोडने के लिया किया जाता हैं | ये Ports 9
Pin और 25 Pin इन दो मॉडल में आते हैं |
इन Ports में Scanners & Printers
को कनेक्ट किया जाता है | यह Ports 25 Pin में होते हैं | इन्हे Printer Port भी कहा जाता हैं |
इन Ports का आकार गोल होता हैं | इनके द्वारा माउस और की-बोर्ड को जोडा जाता हैं | आजकल इन पोर्ट का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता हैं |
USB
का पूरा नाम
Universal Serial Bus होता हैं | USB Ports के द्वारा सभी प्रकार के USB Devices जैसे माउस, की-बोर्ड, प्रिंटर, हार्ड डिस्क आदि को कनेक्ट किया जा सकता है | USB Ports को सन 1991 में इजात किया गया था | और इनकी डाटा ट्रांसफर करने की क्षमता बहुत तेज और ज्यादा होती हैं |
VGA
Port कंप्यूटर मॉनिटर को जोडने के लिये प्रयोग किया जाता हैं | इसकी बनावट Serial Port के जैसी ही होती हैं |
Motherboard को Power से जोडने के लिए Power Connector का इस्तेमाल किया जाता हैं | पॉवर सीधे मदरबोर्ड में नही जाती हैं | यह पहले SMPS में जाती हैं इसके बाद